Posts

Showing posts from August, 2026

सड़क पर बेसहारा मिली बुजुर्ग महिला, थानाध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल

काराकाट के गोड़ारी में दिखी इंसानियत की मिसाल, परिजनों का पता नहीं चलने पर वृद्धाश्रम भेजने की पहल गोड़ारी/काराकाट। काराकाट के गोड़ारी से इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरी हुई अवस्था में मिलीं। इसी दौरान काराकाट थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोड़ारी पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। बताया जाता है कि महिला के परिजनों की पहचान और उनके परिवार का पता लगाने के लिए लगातार दो दिनों तक प्रयास किया गया , लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला की बेहतर देखभाल और समुचित इलाज को देखते हुए उन्हें वृद्धाश्रम भेजने की पहल की गई। इस कार्य में समाजसेवी श्री कुंदन पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। महिला को पहले मानसिक अस्पताल, कोईलवर सह वृद्धाश्रम ले जाया गया। इसके बाद आवश्यक जांच और बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। पूरे मामले में क...