सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल
सासाराम के पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे “लंदन थीम मेला” में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सासाराम में शुक्रवार शाम एक मेले में बड़ा हादसा हो गया। शहर के पायलट बाबा आश्रम के पास लगे “लंदन थीम मेला” में अचानक एक झूला बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला काफी तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और झूले में बैठे लोग नीचे गिरने लगे। हादसा होते ही मेले में मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल कहा जा रहा है कि झूला तेज गति में था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। झूले में बैठे कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशा...