काशी गौरव इंस्टिट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, बिहार पुलिस में चयनित हुए टुन्ना कुमार, मनीष कुमार और आशमीन खातून

बिहार राज्य के रोहतास जिले के गोड़ारी नगर पंचयात के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान काशी गौरव इंस्टिट्यूट ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। संस्थान के तीन प्रतिभाशाली छात्रों — टुन्ना कुमार, मनीष कुमार, और आशमीन खातून — ने हाल ही में आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। 


संस्थान के संस्थापक रोहित सर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा,“यह हमारे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। इन छात्रों ने यह साबित किया है कि ईमानदारी से की गई मेहनत और सही मार्गदर्शन कभी व्यर्थ नहीं जाता। मैं टुन्ना, मनीष और आशमीन को दिल से शुभकामनाएँ देता हूँ।”

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल