Posts

Showing posts from April, 2025

दिल्ली और अजमेर के लिए इन 2 ट्रेनों में आसानी से मिल जाएगी कन्फर्म टिकट! रेलवे ने लिया अहम फैसला

 भागलपुर होकर चलने वाली 22 कोच वाली 12349/12350 गोड्डा-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस से तीन एसी कोच हटाकर उसकी जगह तीन स्लीपर बोगियां जोड़ी जाएंगी। तीन स्लीपर बोगियां जोड़ने के साथ ही इस ट्रेन में 19 की जगह 16 एसी कोच हो जाएगा। 14 जुलाई से इस ट्रेन के तीन स्लीपर कोच जोड़कर चलाई जाएगी। इसी ट्रेन का रैक 13423/13424 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस में जोड़ी जाती है। इसलिए इस ट्रेन में भी तीन एसी की जगह स्लीपर कोच जोड़कर चलाई जाएगी। पूर्व रेलवे के डिप्युटी चीफ आपरेशन मैनेजर के राजकुमार के अनुसार अजमेर एक्सप्रेस में 10 जुलाई से तीन स्लीपर कोच जोड़कर चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंडल संसदीय समिति की बैठक में विभिन्न रूटों पर वंदे भारत चालाने का उठा मुद्दा मालदा मंडल, पूर्वी रेलवे द्वारा आसनसोल में आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक में विभिन्न रूटों पर वंदे भारत चलाने की मांग की गई। बैठक में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधि के रूप में दीपक खेतान ने भाग लिया। बैठक में भागलपुर से कोलकाता वाया पीरपैंती वंदे भारत चलाने की मांग Railway News: दिल्ली और अजमेर के...

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र

 सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापकों-प्रधान शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने झटका दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और मध्यान भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजा है. जिसमें कहा है की सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक के स्थान पर किसी अन्य शिक्षक को मध्यान भोजन संचालन का प्रभार दें. इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है. अपर मुख्य सचिव ने बताया है कि राज्य के 10 जिलों में एमडीएम संचालन व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है. इसकी समीक्षा की गई तो रिजल्ट से पता चला है कि अभी भी प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों का बहुमूल्य समय एमडीएम संचालन में जा रहा है. जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि प्रभावित हो रही है.बीच-बीच में विवाद भी उत्पन्न हो रहा है.  प्रत्येक मध्यान भोजन से अच्छादित जिले में एक प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट वाले विद्य...

Bihar News: बैंक में फर्जी खाते रखा है तो हो जायें सावधान, एक्शन मोड में हैं डीजीपी

 बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फर्जी बैंक खातों की पहचान कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में हैं. साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने फर्जी बैंक खातों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने साइबर थानाध्यक्षों से मामले को गंभीरता से दर्ज करने, साइबर अपराधियों के मोडस ऑपरेंडी की सूची बनाने और साइबर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके. साइबर क्राइम की खबरों को लें गंभीरता से मंगलवार को डीजीपी की अध्यक्षता में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सभा कक्ष में सभी साइबर थानों के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान के साथ कई वरीय पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. डीजीपी ने साइबर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर हाल में साइबर अपराध से सं...

जातिगत जनगणना कराएगी केंद्र सरकार, बिहार चुनाव के पहले विपक्ष से मुद्दा छीना

 जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सबसे अधिक मुखर रुख कांग्रेस ने ही अपनाया था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी। बिहार में जाने के बाद भी उन्होंने अपनी इस बात को दुहराया था। कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आई तो उसने वहां भी जातिगत सर्वे कराया। केंद्र सरकार ने आम जनगणना के साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने का निर्णय कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार की ओर से खेला गया यह बड़ा दांव हो सकता है। राहुल गांधी जातिगत जनगणना को लेकर जिस तरह लगातार आक्रामक रुख अपनाते आ रहे थे, 2029 के आम चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन सकता था। लेकिन केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का वादा कर कांग्रेस के हाथ से यह मुद्दा छीन लिया है।  जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सबसे अधिक मुखर रुख कांग्रेस ने ही अपनाया था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी। बिहार म...

नशे में धुत प्रधानाध्यापक को पुलिस ने स्कूल से किया गिरफ्तार, बेंच-डेस्क और चावल बेचने का आरोप

 शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मोतिहारी में शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर कुंडवा पुलिस ने विद्यालय परिसर पहुंच कर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। नशेबाज प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के शिक्षकों से दारु पीकर बच्चों की फर्जी उपस्थिति बनाने के दबाव बना रहा था। साथ ही बकझक और गाली गलौज कर रहा था। दारुबाज प्रधानाध्यापक ढाका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू के रामस्वार्थ प्रसाद बताए जा रहे हैं। जटवलिया पंचायत के सरपंच खरुही बारा फरीद निवासी मोहम्मद एकरामुल हक ने बताया कि इसके पहले भी उक्त प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन का चावल और बेंच-डेस्क बेचने का आरोप है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के यहां शिकायत कर चुके हैं। साथ ही पिछले 21 अप्रैल को विद्यालय के विधि व्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी ...

बिहार, बंगाल, झारखंड से आए मजदूरों का शुरू हुआ सत्यापन

 पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रशासन ने अवैध घुसपैठियों के ऊपर सख्ती करना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर जिले में भी घुसपैठियों की खोजबीन के लिए निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में कार्यरत कंपनियों में काम कर रहे श्रमिकों का पुलिस ने सत्यापन किया। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा सी में काम कर रहे बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य यह यह पता लगाना था कि कि कहीं यहां अवैध पाकिस्तानी, बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठी तो नहीं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ओबरा सी परियोजना में कुल 32 कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें अन्य प्रदेशों के 560 मजदूर हैं। इसमें झारखंड के 150, बिहार के 40, पश्चिम बंगाल के आठ श्रमिक शामिल हैं। बताया कि बुधवार को करीब 150 लोगों का सत्यापन किया गया है। जल्द सभी का सत्यापन कर लिया जाएगा। सभी के आधार कार्ड की भी जांच कराई जा रही है। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किसान नेता डल्लेवाल ने 131 दिन बात खत्म किया अनशन, MSP पर आंदोलन को लेकर क्या फैसला हुआ?

 पंजाब के मशहूर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार, 6 अप्रैल 2025 को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी. उन्होंने यह फैसला किसान मोर्चे के साथियों और किसान नेताओं के लगातार अनुरोध पर किया. आमरण अनशन के 131 दिन बाद डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अनशन का खात्मा है, आंदोलन अभी जारी रहेगा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डल्लेवाल ने यह एलान फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में हुई एक बड़ी 'किसान महापंचायत' में किया. उन्होंने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर सरकार की कार्रवाई की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार का किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार करना और फिर मोर्चे को जबरन हटाना, यह बहुत ही निंदनीय और कायराना काम है. दल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयुक्त मंच के सीनियर नेता हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमने तय किया था जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक अनशन करेंगे. लेकिन मोर्चे में ऐसी घटना घटने के बाद सभी किसानों ने मोर्चे के लीडर्स ने लगातार कहा कि...

ये 140 करोड़ भारतीयों...' पीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से किया गया सम्‍मानित

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सबसे बड़े नागरिक सम्‍मान से नवाजा गया है. पीएम मोदी ने इस सम्‍मान के लिए श्रीलंका का धन्‍यवाद दिया है. साथ ही कहा कि ये सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों को सम्‍मान है. पीएम मोदी 3 दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं. पीएम मोदी के दौरे के पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर समेत कई समझौते हुए हैं.   श्रीलंका हमारा सिर्फ पड़ोसी देश ही नहीं अच्‍छा मित्र भी' पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, 'भारत का विजन सबका साथ, सबका विकास रहा है. हम सहयोगी देशों को प्राथमिकता देते हैं. श्रीलंका हमारा सिर्फ पड़ोसी देश ही नहीं अच्‍छा मित्र भी है. हम श्रीलंका के कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे. आज राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव...

वक्फ बिल का समर्थन करने पर 5 नेताओं ने JDU छोड़ी, RLD के बड़े नेता ने भी पकड़ा दिया इस्तीफा

 वक्फ बिल (Waqf Bill) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टियों में मतभेद देखने को मिल रहा है. नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच सीनियर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. वहीं, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है. उन्होंने वक्फ बिल को लेकर पार्टी के समर्थन पर नाराज़गी जताई है. वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) अब कानून बनने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों जगहों से इसे मंजूरी मिल गई है. अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उनकी मंजूरी के बाद ये बिल क़ानून बन जाएगा. इस बीच, JDU के एक वर्ग में वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन को लेकर असंतोष दिख रहा है. आगामी बिहार चुनावों से पहले NDA की सहयोगी JDU में इस्तीफ़ों का दौर शुरू हो गया है. सबसे ताज़ा इस्तीफ़ा पार्टी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष तबरेज हसन ने दिया है.  तबरेज़ हसन ने 4 अप्रैल को JDU प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफ़ा भेजा. अपने इस्तीफ़े में उन्होंने कहा कि बिल के लिए पार...

वक्फ कानून जो नहीं मानेगा, वो राजद्रोही, जाएगा जेल... ', बिहार के डिप्टी CM ने खुली चेतावनी दे दी

 बिहार के उपमुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने वक्फ बिल का विरोध करने वालों को 'राजद्रोही' बताया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग वक्फ संशोधन कानून का पालन न करने की धमकी दे रहे हैं, उन्हें जेल जाना होगा. इधर BJP की सहयोगी पार्टी JDU में वक्फ बिल (Waqf Bill) को लेकर अंदरूनी कलह सामने आई है. कई नेताओं ने विरोध स्वरूप पार्टी को छोड़ दिया है और कई नेता इस पर नाराज़ नज़र आ रहे हैं. Bihar के Deputy CM क्या बोले? वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उनकी मंजूरी के बाद ये बिल क़ानून बन जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते कहा ये पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान है. ये नरेंद्र मोदी सरकार है. जो क़ानून नहीं मानेगा, संविधान की किताब लेकर चलेगा, विधेयक संसद में पास होने पर भी उसे स्वीकार नहीं करेगा, वो राजद्रोही है. ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल में डालना चाहिए.

10 दिन पहले सगाई, कुछ महीनों में शादी... फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने मरने से पहले बहुतों की जान बचाई

Image
 Gujarat Crash: फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की 10 दिनों पहले ही सगाई हुई थी, कुछ महीनों में उनकी शादी होनी थी… इस क्रैश में उनकी मौत हो गई. जिस परिवार में खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहां शोक की लहर दौड़ गई. सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लोग गम में डूब गए. फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव (Flight Lieutenant Siddharth Yadav) उम्र 28 साल. 23 मार्च को उनकी सिद्धार्थ की सगाई हुई. 2 नवंबर को शादी तय हुई. हरियाणा के रेवाड़ी में उनके घर पर शादी को लेकर खुशी का माहौल था. सगाई और परिवार के साथ समय बिताने के बाद, 31 मार्च को वो ड्यूटी पर लौट गए. 2 अप्रैल को अपनी रूटीन ट्रेनिंग के दौरान, सिद्घार्थ भारतीय वायुसेना का एक ‘जगुआर लड़ाकू विमान’ उड़ा रहे थे. विमान में तकनीकी दिक्कतें आईं. सिद्धार्थ और उनके को-पायलट को कोई और रास्ता न दिखा. उन्हें अंदाजा हो गया था कि अब विमान क्रैश होने वाला है. उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि इस क्रैश से एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे सिद्धार्थ और उनके को-पायलट, विमान को घनी आबादी वाले इलाकों से दूर खुले मैदान की ओर ले गए. गुजरात के ज...

कब्र पर कर रहे थे सेक्स; ऐतिहासिक कब्रिस्तान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया जोड़ा

 घटना अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की है. हाईवे पेट्रोल पुलिस ने जब इस जोड़े को हिरासत में लिया तो दोनों आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. कपल का मानना था कि कब्रिस्तान में रिलेशनशिप बनाना बेहद रोमांटिक है. फ्लोरिडा के बुशनेल स्थित एक ऐतिहासिक कब्रिस्तान में एक जोड़ा उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह एक कब्र पर शारीरिक संबंध बना रहा था. यह घटना वाइल्ड काउ प्रेयरी कब्रिस्तान में घटी, जो 1850 के दशक की पुरानी कब्रों के लिए जाना जाता है और जिसे 2021 में 'नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टोरिक प्लेसेज़' में शामिल किया गया था .फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय जोसेफ ल्यूक ब्राउन और 46 वर्षीय स्टेफ़नी के वेगमैन, दोनों वेबस्टर के निवासी हैं, को कब्र संख्या 43 पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. NYpost की रिपोर्ट के मुताबबिक जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों ने वेगमैन की Nissan कार कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर खड़ी की थी, जिसकी खिड़कियाँ खुली थीं और वाहन में कोई भी मौजूद नहीं था. पुलिस अधिकारी ने जब कार को संदिग्ध स्थिति में देखा, तो उन्होंने कब्रिस्तान के अंदर जांच की और जोड़े क...

घर गिराने की जल्दी क्यों थी...' सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छलका पीड़ितों का दर्द, अतीक अहमद की जमीन बता चलाया था बुलडोजर

Image
  Photo credit:-social media साल 2021 में, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में 5 लोगों को सरकारी नोटिस मिला. अगले ही दिन उनके घर गिरा दिए गए. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में इस मामले की सुनवाई चली. पिछले दिनों कोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने इस तरह घर गिराए जाने को 'गैर-कानूनी और अमानवीय' कहा. उन्होंने ‘प्रयागराज डेवलमेंट ऑथोरिटी’ को आदेश दिया कि सभी पीड़ितों को छह सप्ताह के भीतर दस-दस लाख रुपये दिए जाएं घर गिराने की इतनी जल्दी क्यों थी?" 2021 में अपना घर खोने के बाद से लेकर अब तक याचिकाकर्ताओं ने अपना जीवन कैसे गुजारा? अब उनकी कहानी सामने आई है. 46 साल के विजय कुमार सिंह, बेनीगंज इलाके में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि नया घर खरीदे नौ महीने ही हुए थे कि उसे गिरा दिया गया. इसके बाद से सिंह किराए के घर में रह रहे हैं. वहां वो अपनी पत्नी वंदना और अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहते हैं. उनके किराए के घर से वो प्लॉट 800 मीटर दूर है, जहां कभी उनका घर होता था उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य सरकार को घर गिरान...