Posts

Showing posts from May, 2025

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा निकली जासूस, कबूला जुर्म तो पुलिस के भी उड़ गए होश.. 3 बार गई पाकिस्तान

Image
हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। “ट्रैवल विद जो” (Travel With Jo) नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने ज्योति के साथ उसके पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। ज्योति पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है और सूत्रों के अनुसार, उसे पाकिस्तान की छवि को “सुधारने” का कार्य सौंपा गया था चैनल के नाम पर गतिविधियों को दिया अंजाम हिसार पुलिस ने न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन कॉलोनी से ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। वह ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में काम करती थी और “Travel With Jo” नाम से यूट्यूब पर एक्टिव थी। जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान से लौटने के बाद भारत में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थी और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल संवेदनशील जानकारियों को इकट्ठा करने और साझा करने के लिए कर रही थी। हाई कमीशन में मुलाकात से शुरू हुई साजिश पुलिस पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह वर्ष 2023 में वीजा क...

काशी गौरव इंस्टिट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, बिहार पुलिस में चयनित हुए टुन्ना कुमार, मनीष कुमार और आशमीन खातून

Image
बिहार राज्य के रोहतास जिले के गोड़ारी नगर पंचयात के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान काशी गौरव इंस्टिट्यूट ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। संस्थान के तीन प्रतिभाशाली छात्रों — टुन्ना कुमार, मनीष कुमार, और आशमीन खातून — ने हाल ही में आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।  संस्थान के संस्थापक रोहित सर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा,“यह हमारे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। इन छात्रों ने यह साबित किया है कि ईमानदारी से की गई मेहनत और सही मार्गदर्शन कभी व्यर्थ नहीं जाता। मैं टुन्ना, मनीष और आशमीन को दिल से शुभकामनाएँ देता हूँ।”

भारत-पाक तनाव के बीच फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रोहतास में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Image
 रोहतास। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल के बीच बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिहार में इस वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे ने चुनावी चर्चा को नया जीवन दे दिया है। प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसकी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। करियवा बाल, पटेल महाविद्यालय घोसिया खुर्द, वरना मोड़ सलेमपुर, जमुआ खेल मैदान और गोडारी जैसे संभावित स्थलों पर सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था की समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर सभा मंच, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान काराकाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विकास योजन...

आज दिनांक -04/05/2025को नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी में भावी विधायक प्रत्याशी सह अभिनेता पवन सिंह के धर्मपत्नी ज्योति सिंह जी का शुभ आगमन हुआ

Image
आज दिनांक -04/05/2025को नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी में भावी विधायक प्रत्याशी सह अभिनेता पवन सिंह के धर्मपत्नी ज्योति सिंह जी का शुभ आगमन हुआ। जिसमें आरती एंव चुनरी से भव्य स्वागत सीमरन कुमारी के द्वारा किया गया।इसके उपरांत समाजसेवी कुंदन पासवान नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी के टीम के द्वारा भव्य माला एंव अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित -संजय सर(साइंस क्लासेज गोडारी), आनंद सर (द अल्फा क्लासेज गोडारी),अलोक सर(एडी कम्प्यूटर क्लासेज गोडारी), शिक्षक -अनिल कुमार पासवान,चंदन पासवान (समाजसेवी कुंदन पासवान के बड़े भाई), संतोष कुमार गुप्ता (एसबीआई सीएससी),संजय कुमार (कुमार पुस्तक भंडार)विनय पासवान, रोहित पासवान, राहुल पासवान,रवि चंद्रवंशी, इत्यादि समाजसेवी कुंदन पासवान के सभी टीम। Advertisement

सेना का मनोबल न गिराओ, ऐसी मांग... ' पहलगाम अटैक पर PIL लगाने वाले को SC ने खूब फटकारा

 सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी (Supreme Court on Pahalgam Attack) हमले से जुड़ी एक याचिका पर विचार करने से इनकार दिया है. याचिका में इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की गई थी. कोर्ट ने कहा है कि इससे देश के सुरक्षाबलों का मनोबल गिरेगा. इंडिया टुडे के इनपुट्स के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि ये देश के लिए एक महत्वपूर्ण समय है. इस वक्त सभी नागरिकों को देश का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए. इसलिए ऐसी याचिका दायर ना करें जिससे सेना का मनोबल गिरे.  कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. ऐसी याचिका के लिए ये सही समय नहीं है. मुद्दे की संवेदनशीलता पर गौर करना चाहिए.

PSL के चक्कर में IPL की एक टीम मुश्किल में फंस गई!

पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) चोट के चलते IPL 2025 से बाहर हो गए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने CSK के खिलाफ मैच से पहले टॉस के समय इसकी पुष्टि की थी. हालांकि अय्यर ने बताया कि अभी मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं हुआ है. मैक्सवेल से पहले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि टीम इन दोनों के रिप्लेसमेंट के लिए देख रही है. पोटिंग ने कहा,  हमारे पास 12 वें गेम तक का समय है. और हमने अधिकतर स्पॉट कवर कर लिए हैं. हमारे पास अजमतुल्लाह ओमरजई और आरोन हार्डी हैं, जिन्होंने अभी तक नहीं खेला है. और जेवियर बार्टलेट को भी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. सब कुछ कंडीशंस पर निर्भर करता है. जब हम धर्मशाला में जाएंगे तो देखेंगे. जहां गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग और बाउंस कर सकती है. पंजाब के पास मैक्सवेल और लॉकी फर्ग्युसन के रिप्लेसमेंट सेलेक्ट करने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय है. उनका 11वां मैच LSG के खिलाफ 4 मई को है. और उनका 12वां मैच 8 मई को दिल्ली कै...

भारत के Rafale और सुखोई को भगा दिया" पाकिस्तानी मीडिया का ऊल-जलूल दावा

 अमेरिका के एक परिवार ने FBI के एजेंट्स (FBI Agents Raid) के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. परिवार का कहना है कि हथियारबंद FBI एजेंट्स दरवाज़ा तोड़कर उनके घर में घुसे और रेड की. रेड के दौरान FBI एजेंट्स के पास फ्लैश ग्रेनेड और फायर हथियार थे. इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई. FBI अमेरिका की घरेलू खुफिया एजेंसी है. इसके एजेंट्स मुकदमा चलाए जाने को लेकर कानूनी तौर पर इम्यून हैं. USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के जॉर्जिया का है. यहां के एक परिवार के घर पर यह रेड 18 अक्टूबर 2017 को हुई थी. रेड उस समय हुई जब कर्ट्रिनिया मार्टिन, उनके सात साल के बेटे गेब और उनके मंगेतर हिलार्ड क्लिएट सो रहे थे. नकाबपोश अधिकारी अंदर घुसे, फ्लैश ग्रेनेड जलाए और बंदूक की नोक पर आधे नग्न मार्टिन को उनके कमरे के बाहर निकाला. आरोप है कि उनकी मंगेतर क्लिएट को फर्श पर घसीटा गया और हथकड़ी लगाई गई. वहीं, सात साल का गेब अपनी चादर के नीचे छिपा हुआ था और गहरे सदमे में था. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि FBI एजेंट्स की गलती पकड़ में आ गई. एक एजेंट ने क्लिएट से उनका एड्रेस पूछा....

बंगाल में स्टेशन के बाथरूम में पाकिस्तानी झंडा लगाने वाले अरेस्ट, 'सनातनी एकता मंच' के सदस्य हैं

 हाल में पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर बने बाथरूम में पाकिस्तानी झंडा देखे जाने के बाद काफी सियासी बवाल मचा था. लेकिन अब पुलिस ने दावा किया है कि असल में ये राज्य में सांप्रदायिक तनाव और नफरत फैलाने का एक प्रयास था. इस सिलसिले में बनगांव जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सांप्रदायिक अशांति भड़काने के आरोप में ये कार्रवाई की है. इंडिया टुडे से जुड़े राजेश साहा की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने स्टेशन के बाथरूम की एक दीवार पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज चिपकाया था. यही नहीं, दोनों ने योजना बनाई थी कि वो दीवार पर 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखेंगे. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी एक स्थानीय धार्मिक संगठन ‘सनातनी एकता मंच’ के सदस्य हैं. इनके नाम चंदन मलाकर और प्रोज्ञजीत मोंडल बताए गए हैं. सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की ये कोशिश गोपालनगर पुलिस थाना क्षेत्र में की गई. जहां 30 अप्रैल की रात अकईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज चिपका हुआ पाया गया था. इसकी जानकारी पुलिस की दी गई. पुलिस ने...

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या करें? ओवैसी की मांग, 'घर में घुसकर बैठ जाना

 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से ये बात कही है. उन्होंने भारत सरकार से अब पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए कहा है. ओवैसी ने दोहराया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और भारत की संसद ने इस पर प्रस्ताव भी पेश किया है. उन्होंने ये भी कहा कि सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार आतंकवाद के खात्मे को लेकर पाकिस्तान पर कठोर कदम उठाए. बता दें कि बीते दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि हमले के डर से कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिक चौकियां खाली कर भाग गए हैं. हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ओवैसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. इसे लेकर जब उनसे पूछा गया तो लोकसभा सांसद ने कहा, "अगर आपकी खबर सही है तो ये बहुत अच्छी बात है. अगर वो चौकियां छोड़कर भाग गए हैं तो हमें जाकर उस जगह को कब्जे में ले लेना चाहिए. इस बार इसे मत छोड़ो. अगर वो जगह खाली करके चले गए हैं तो हमें जाकर वहीं बैठ जाना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में हमला हुआ. पुलवामा, उरी और पठानकोट में हमला हुआ. अब सब विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि वे...

प्रखंड काराकाट के पंचायत किरही के कि रही गांव में हर माह की भांति इस माह भी आज दिनांक -27/04/2025को मासिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 *प्रखंड काराकाट के पंचायत किरही के कि रही गांव में हर माह की भांति इस माह भी आज दिनांक -27/04/2025को मासिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग -250सौ छात्र -छात्रा ने बढ़ चढ़कर भाग लिए। यह प्रतियोगिता हर माह कराया जाता है जो की बर्ष-2014से लगातार किया जा रहा है।ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन -संजय कुमार (कुमार पुस्तक भंडार)एवं सहयोगी विशाल सर, विकास सर,भाईजी,प्रभाकर सर-अमित कुमार,अभय कुमार, गोलू कुमार,साज़िश खान,नीरज,इत्यादि।* *मुख्य अतिथि-किरही सरपंच - हाशिम अंसारी, कामेश्वर सिंह विशिष्ट अतिथि -संजय सर( साइंस क्लासेज)आनन्द सर(द अल्फा क्लासेज),आलोक सर(एडी कम्प्यूटर क्लासेज), अनिल कुमार पासवान (शिक्षक)* *ज्ञान प्रतियोगिता मे सफल मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र -छात्रा* *👉कृति राज पिता -कामेन्द्र कुमार मैट्रिक प्रतांक -472* *👉 अक्षिता शर्मा पिता-मनोहर शर्मा प्रतांक -392* *👉रिजवाना प्रवीन पिता -अनवर खान मैट्रिक प्रतांक -391* *👉 प्रियांशु कुमारी पिता -मंतोष सिंह मैट्रिक प्रतांक -391* *👉 निशा कुमारी पिता -अनिल साह मैट्रिक प्रतांक -389* *👉 रौशनी कुमारी पिता -राजेन्द्र सि...

In Dry Bihar, Ambulance Has No Patient, But Carton After Carton Of Liquor

 Forty cartons of foreign liquor worth Rs 10 lakh were recovered from an ambulance in ​​​​Muzaffarpur district of Bihar on Thursday evening, officials said, adding that the vehicle's driver has been arrested. The incident took place in Sadatpur under Kanti police station area. Bihar has been a dry state since 2016, when the Nitish Kumar government implemented total prohibition on the sale and consumption of alcohol According to excise inspector Deepak Kumar, the transportation of the liquor bottles came to light on the basis of a tip-off. He also said the bottles were being transported from Siliguri in West Bengal.  Following information, a raid was conducted in Sadatpur and the consignment of 40 bottles of foreign liquor were found inside a secret cellar built in the roof of the ambulance," Mr Kumar said.  During the course of interrogation, Mr Kumar added, the driver said the consignment was to be delivered late at night. "The ambulance driver said he had brought liquor...

विपक्ष के कदम ने केंद्र पर बनाया दबाव; बिहार-कर्नाटक व तेंलगाना के जाति सर्वेक्षण से बदली स्थिति

 आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का केंद्र सरकार का कदम राष्ट्रीय नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव भले हो सकता है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ केंद्र के इस निर्णय के पीछे बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना की ओर से कराए गए जाति सर्वेक्षण का नतीजा देखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन तीनों राज्यों की पहल और इसके बाद विपक्ष की ओर से लगातार इसे चुनावी मुद्दा बनाने के चलते ही केंद्र सरकार को मजबूरी में जाति गणना की घोषणा करनी पड़ी। हालांकि, जाति गणना के परिणामों को लेकर विशेषज्ञ बंटे हुए हैं। एक खेमा जहां यह मानता है कि इससे राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं और चुनावी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने में बहुत मदद मिलेगी वहीं दूसरा खेमा मानता है कि इससे सामाजिक विद्वेष बढ़ने का खतरा है। जाति गणना कराने वाले तीन राज्यों में से कर्नाटक और तेलंगाना कांग्रेस शासित हैं, जबकि तीसरे राज्य बिहार में जब सर्वेक्षण हुआ था उस वक्त कांग्रेस तत्कालीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन सरकार का हिस्सा थी। तेलंगाना : जाति जागरूकता पर आधारित राजनीतिक बदलाव तेलंगाना के सर्वेक्ष...

BCECEB extends deadline for Bihar polytechnic and diploma exam 2025 applications

 The Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) has extended the last date for submission of online application forms for the Polytechnic Engineering (PE), Part-Time Polytechnic Engineering (PPE), Para Medical (PM), and Para Medical Matric Level (PMM) entrance examinations 2025. According to the notification released on the official website, bceceboard.bihar.gov.in, candidates can now apply until May 6, 2025. The last date for fee payment and correction in the application form is May 7, 2025.

बिहार के महाकांड: जब दो भाइयों को तेजाब से नहलाकर मारा गया, शव को काटकर नमक डाल बोरे में भर दिया गया

 बिहार में जब भी तेजाब कांड की चर्चा होती है, तो इससे जुड़ी दो घटनाओं को याद कर लोगों में सिहरन दौड़ जाती है। एक है भागलपुर का अंखफोड़वा कांड और दूसरा सिवान का तेजाब कांडा। भागलपुर में सजायाफ्ता कैदियों की आंखों में तेजाब डालकर उन्हें अंधा कर दिया गया था। इस कांड के बारे में आपको 'बिहार के महाकांड' की अगली कड़ी में बताएंगे। आज बात सीवान के तेजाबकांड की, जिसे न सिर्फ अपनी बर्बरता के लिए, बल्कि राजनीतिक शख्सियतों और बाहुबलियों के गठजोड़ का भद्दा चेहरा पेश करने के लिए जाना जाता है कैसे शुरू हुई तेजाबकांड की कहानी? सीवान में चंदाबाबू की दो दुकानें थीं। एक मकान के नीचे और दूसरी बस स्टैंड के पास। बात 16 अगस्त 2004 की है। चंदाबाबू पटना में थे। उसी दिन सिवान में कुछ लोग चंदाबाबू के बेटे के पास पहुंचे और दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे। हालांकि, घर पर मौजूद बेटों ने कहा कि उनके पास पैसा नहीं है। जब पिताजी आएंगे तब बात करेंगे। रंगदारी की मांग करने आए गुंडे नहीं माने। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई। मारपीट के बाद रंगदारी मांगने आए लोगों ने चंदाबाबू के दो बेटे- राजीव और गिरीश को घ...

5 मई तक रहें सावधान, 26 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवा के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 05 मई तक जारी रहने की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 05 मई तक चेतावनी जारी कर दी है. साथ ही मौसम खराब होने पर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है. आज 27 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है मई महीने की शुरुआत होते ही मौसम का विकराल रूप देखने को मिला. सुबह के समय जोरदार गरज और ओले गिरने की आवाज के साथ पटना समेत आस-पास के जिलों के लोगों की नींद खुली. जब कमरे से बाहर जाकर देखा तो दिन में भी अंधेरा छाया हुआ था. मूसलाधार बारिश हो रही थी. साथ ही मेघगर्जन और खूब बिजली चमक रही थी. यही सिलसिला दिनभर रहा. लगभग 15 जिलों में रेड अलर्ट के दायरे में बारिश हो रही थी. सिर्फ गुरुवार तक ही नहीं मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 05 मई तक जारी रहने की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 05 मई तक चेतावनी जारी कर दी है. साथ ही मौसम खराब होने पर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है.

जाति जनगणना की घोषणा से बिहार की राजनीति गरमाई, IAS संजीव हंस पर एक और केस दर्ज

 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष का कहना है कि साल के अंत में राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर NDA की सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। हालांकि भाजपा का कहना है कि अगर चुनाव की वजह से जाति जनगणना का फैसला किया गया होता तो लोकसभा चुनाव के वक्त ही कर लिया जाता। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जाति जनगणना का क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके सामने ये ऑप्शन नहीं छोड़ा है। एनडीए सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के संकेत ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दे दी है। भाजपा ने इस मुद्दे को अपने नियंत्रण में लेकर विपक्षी दलों खासकर आरजेडी और कांग्रेस की रणनीति को झटका दिया है, जो अब तक इसे सामाजिक न्याय के एजेंडे के रूप में भुना रहे थे। बिहार में पहले ही जातीय सर्वे हो चुका है, जो नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की साझा कोशिश थी। अब केंद्र की ओर से इस दिशा में कदम बढ़ाने से विपक्ष का यह मुद्दा भाजपा के पाले में जाता दिख रहा है। यह कदम भाजपा की "सोशल इंजीनियरिंग" रणनीति का हिस्स...

बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापक की पावर घटी, अब इस जिम्मेदारी से किए गए मुक्त

 बिहार के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में बदलाव होगा। प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक की जगह किसी अन्य शिक्षकों को मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक जिला के एक-एक प्रखंड के स्कूलों में यह व्यवस्था 13 मई से 13 जून तक लागू की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत संचालित इस योजना की समीक्षा के बाद इसे अन्य सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। पायलट पोजेक्ट वाले स्कूलों में प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक एमडीएम संचालन से पूर्णत अलग रहेंगे। इनका मुख्य कार्य विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारू संचालन रहेगा। एमडीएम के प्रभारी शिक्षक प्रतिदिन मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित बच्चों का मध्याह्न भोजन ग्रहण करते हुए फोटो लेंगे और इसे तिथिवार संधारित रखेंगे। एमडीएम प्रभारी शिक्षक से प्रत्येक दिन केवल तीन घंटे ही अध्यापन का कार्य लिया जाएगा, ताकि एमडीएम की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था सुदृढ़...