बिहार के महाकांड: जब दो भाइयों को तेजाब से नहलाकर मारा गया, शव को काटकर नमक डाल बोरे में भर दिया गया
बिहार में जब भी तेजाब कांड की चर्चा होती है, तो इससे जुड़ी दो घटनाओं को याद कर लोगों में सिहरन दौड़ जाती है। एक है भागलपुर का अंखफोड़वा कांड और दूसरा सिवान का तेजाब कांडा। भागलपुर में सजायाफ्ता कैदियों की आंखों में तेजाब डालकर उन्हें अंधा कर दिया गया था। इस कांड के बारे में आपको 'बिहार के महाकांड' की अगली कड़ी में बताएंगे। आज बात सीवान के तेजाबकांड की, जिसे न सिर्फ अपनी बर्बरता के लिए, बल्कि राजनीतिक शख्सियतों और बाहुबलियों के गठजोड़ का भद्दा चेहरा पेश करने के लिए जाना जाता है
कैसे शुरू हुई तेजाबकांड की कहानी?
सीवान में चंदाबाबू की दो दुकानें थीं। एक मकान के नीचे और दूसरी बस स्टैंड के पास। बात 16 अगस्त 2004 की है। चंदाबाबू पटना में थे। उसी दिन सिवान में कुछ लोग चंदाबाबू के बेटे के पास पहुंचे और दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे। हालांकि, घर पर मौजूद बेटों ने कहा कि उनके पास पैसा नहीं है। जब पिताजी आएंगे तब बात करेंगे। रंगदारी की मांग करने आए गुंडे नहीं माने। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई। मारपीट के बाद रंगदारी मांगने आए लोगों ने चंदाबाबू के दो बेटे- राजीव और गिरीश को घर से उठा लिया। इसके बाद उनके तीसरे बेटे सतीश को दूसरी दुकान से उठा लिया गया।
रंगदारी की मांग करने आए ये लोग बहुबली नेता शहाबुद्दीन के गुर्गे थे। दावा किया जाता है कि शहाबुद्दीन की तरफ से चंदाबाबू के घर पर फोन किया गया और कहा फिर से रंगदारी की मांग की गई। चंदाबाबू के बेटों को उठाने के बाद सभी को शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर लाया गया। चंदाबाबू ने कई टीवी इंटरव्यू में बताया है कि उनके घर में नीचे की दुकान के उद्घाटन में शहाबुद्दीन और बिहार सरकार में तत्कालीन मंत्री अवध बिहारी चौधरी आए थे। तभी से शहाबुद्दीन की निगाह उनके घर पर थी। इसी के लिए उसने हमारे दो लड़कों का अपहरण कर के मार दिया।
हालांकि, मामले का दूसरा पहलू भी है। कोर्ट में जमा हुए दस्तावेजों के मुताबिक, चंदाबाबू ने बस स्टैंड के पास कुछ जमीन खरीदी थी, जिसमें दुकानें भी थीं। इस दुकान पर नागेंद्र तिवारी नाम के एक शख्स का कब्जा था, जो इसे खाली नहीं करना चाहता था। मामला सिविल कोर्ट में चला गया। इसके बाद नागेंद्र ने शहाबुद्दीन के करीबी दो लोगों को रख लिया। इसके बाद जब चंदाबाबू ने दुकान खाली कराने की कोशिश की, तो स्थिति बिगड़ गई और मामला पीड़ितों के साथ मारपीट के अलावा दुकान में तोड़फोड़, आगजनी तक पहुंची और बढ़ते-बढ़ते तेजाब और तेजाबकांड तक पहुंच गई।
रंगदारी और मारपीट में ऐसे हुई तेजाब की एंट्री
चंदाबाबू का दावा करते थे कि शहाबुद्दीन के लोग उनकी दुकान में घुसे वहां रखे ढाई लाख रुपये हड़प लिए। उनके बेटों- सतीश और राजीव से मारपीट की। इस दौरान बड़ा बेटा राजीव वहां से भागा और बाथरूम से तेजाब की बोतल उठा लाया। उसने शहाबुद्दीन के लोगों पर यही तेजाब फेंक दिया और बाइक से बाहर भागे। कुछ दूर पर उनके बेटे की बाइक में शहाबुद्दीन के गुर्गों ने टक्कर मार दी और उनका अपहरण कर लिया। इसके अलावा कुछ लोग चंदाबाबू के घर में घुसे और उनके बेटे गिरीश को भी उठा लिया। इसके बाद उनके तीसरे बेटे सतीश को दूसरी दुकान से उठा लिया गया।
Comments
Post a Comment