Posts

Showing posts from January, 2026
Image
  रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड स्थित बुढ़वल गांव में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा समिति बुढ़वल द्वारा हरि कीर्तन का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न समुदाय वर्गों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला। कीर्तन की शुरुआत भगवान हरि और मां सरस्वती की स्मरण-पूजा के साथ हुई। इसके बाद गांव के कलाकारों एवं भक्तों ने एकजुट होकर ढोलक, तबला, ताल, हारमोनियम और बैंजो जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए भक्ति भाव से संगीतमय प्रस्तुति दी। ढोलकवादक विनोद यादव , संजय रवानी तथा गायक व्यास कृष्णा मेहता की प्रस्तुति ने वहाँ मौजूद ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा माहौल भक्ति रंग में रंग गया। बसंत पंचमी के अवसर पर यह कीर्तन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वसंत ऋतु के आगमन और मां सरस्वती की आराधना का भी प्रतीक रहा। ग्रामीणों ने पीले वस्त्र धारण किए, ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया और सरस्वती वंदना गाते हुए वातावरण को पवित्र बना दिया। होली के आगमन का संकेत भी इस दौ...
Image
 आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना परिसर काराकाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा-निर्देश देना था। बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा हेतु मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस लेने के लिए कम से कम 10 सदस्यों के आधार कार्ड के साथ संबंधित थाना से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक नासरीगंज, थानाध्यक्ष काराकाट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में योगेन्द्र सिंह (मुखिया), सौरभ सागर (पैक्स अध्यक्ष, बाराडिह), मुन्ना भारती (मुख्य पार्षद प्रतिनिधि),नारायण पासवान (प्रमुख अभिभावक, काराकाट), रविश रंजन (उपमुख्य पार्षद), गोपेश प्रसाद, रजनीश पांडे, राजेन्द्र सिंह, गोरा बाबा, मनोज साह (मोथा मुखिया अभिभावक),लक्ष्मण गुप्ता, अजय साह,...