आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना परिसर काराकाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा-निर्देश देना था।



बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा हेतु मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस लेने के लिए कम से कम 10 सदस्यों के आधार कार्ड के साथ संबंधित थाना से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक नासरीगंज, थानाध्यक्ष काराकाट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


उपस्थित प्रमुख लोगों में योगेन्द्र सिंह (मुखिया), सौरभ सागर (पैक्स अध्यक्ष, बाराडिह), मुन्ना भारती (मुख्य पार्षद प्रतिनिधि),नारायण पासवान (प्रमुख अभिभावक, काराकाट), रविश रंजन (उपमुख्य पार्षद), गोपेश प्रसाद, रजनीश पांडे, राजेन्द्र सिंह, गोरा बाबा, मनोज साह (मोथा मुखिया अभिभावक),लक्ष्मण गुप्ता, अजय साह, जितेंद्र पाल, दिलीप प्रसाद, संतोष यादव, अजय कुमार सिंह, लाली सिंह (जिला परिषद अभिभावक) सहित सभी पंचायतों के सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा मुंजी पंचायत के मुखिया अजय प्रताप सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल