सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल

सासाराम के पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे “लंदन थीम मेला” में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।




सासाराम में शुक्रवार शाम एक मेले में बड़ा हादसा हो गया। शहर के पायलट बाबा आश्रम के पास लगे “लंदन थीम मेला” में अचानक एक झूला बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला काफी तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और झूले में बैठे लोग नीचे गिरने लगे। हादसा होते ही मेले में मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

कहा जा रहा है कि झूला तेज गति में था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। झूले में बैठे कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों को हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद प्रशासन ने मेले के झूलों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में भारी भीड़ थी, लेकिन सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं दिख रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और झूला संचालकों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद मेले में पहुंचे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



Comments

Popular posts from this blog