5 मई तक रहें सावधान, 26 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवा के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 05 मई तक जारी रहने की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 05 मई तक चेतावनी जारी कर दी है. साथ ही मौसम खराब होने पर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है. आज 27 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

मई महीने की शुरुआत होते ही मौसम का विकराल रूप देखने को मिला. सुबह के समय जोरदार गरज और ओले गिरने की आवाज के साथ पटना समेत आस-पास के जिलों के लोगों की नींद खुली. जब कमरे से बाहर जाकर देखा तो दिन में भी अंधेरा छाया हुआ था. मूसलाधार बारिश हो रही थी. साथ ही मेघगर्जन और खूब बिजली चमक रही थी. यही सिलसिला दिनभर रहा. लगभग 15 जिलों में रेड अलर्ट के दायरे में बारिश हो रही थी.

सिर्फ गुरुवार तक ही नहीं मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 05 मई तक जारी रहने की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 05 मई तक चेतावनी जारी कर दी है. साथ ही मौसम खराब होने पर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल