PSL के चक्कर में IPL की एक टीम मुश्किल में फंस गई!

पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) चोट के चलते IPL 2025 से बाहर हो गए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने CSK के खिलाफ मैच से पहले टॉस के समय इसकी पुष्टि की थी. हालांकि अय्यर ने बताया कि अभी मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

मैक्सवेल से पहले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि टीम इन दोनों के रिप्लेसमेंट के लिए देख रही है. पोटिंग ने कहा,

 हमारे पास 12 वें गेम तक का समय है. और हमने अधिकतर स्पॉट कवर कर लिए हैं. हमारे पास अजमतुल्लाह ओमरजई और आरोन हार्डी हैं, जिन्होंने अभी तक नहीं खेला है. और जेवियर बार्टलेट को भी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. सब कुछ कंडीशंस पर निर्भर करता है. जब हम धर्मशाला में जाएंगे तो देखेंगे. जहां गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग और बाउंस कर सकती है.

पंजाब के पास मैक्सवेल और लॉकी फर्ग्युसन के रिप्लेसमेंट सेलेक्ट करने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय है. उनका 11वां मैच LSG के खिलाफ 4 मई को है. और उनका 12वां मैच 8 मई को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ है. ये दोनों मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे. 

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल