पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या करें? ओवैसी की मांग, 'घर में घुसकर बैठ जाना

 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से ये बात कही है. उन्होंने भारत सरकार से अब पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए कहा है. ओवैसी ने दोहराया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और भारत की संसद ने इस पर प्रस्ताव भी पेश किया है. उन्होंने ये भी कहा कि सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार आतंकवाद के खात्मे को लेकर पाकिस्तान पर कठोर कदम उठाए.

बता दें कि बीते दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि हमले के डर से कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिक चौकियां खाली कर भाग गए हैं. हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ओवैसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. इसे लेकर जब उनसे पूछा गया तो लोकसभा सांसद ने कहा,

"अगर आपकी खबर सही है तो ये बहुत अच्छी बात है. अगर वो चौकियां छोड़कर भाग गए हैं तो हमें जाकर उस जगह को कब्जे में ले लेना चाहिए. इस बार इसे मत छोड़ो. अगर वो जगह खाली करके चले गए हैं तो हमें जाकर वहीं बैठ जाना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में हमला हुआ. पुलवामा, उरी और पठानकोट में हमला हुआ. अब सब विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि वे सरकार के साथ हैं. ये आतंकवाद खत्म करो. ये बार-बार नहीं चल सकता

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल