भारत के Rafale और सुखोई को भगा दिया" पाकिस्तानी मीडिया का ऊल-जलूल दावा

 अमेरिका के एक परिवार ने FBI के एजेंट्स (FBI Agents Raid) के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. परिवार का कहना है कि हथियारबंद FBI एजेंट्स दरवाज़ा तोड़कर उनके घर में घुसे और रेड की. रेड के दौरान FBI एजेंट्स के पास फ्लैश ग्रेनेड और फायर हथियार थे. इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई. FBI अमेरिका की घरेलू खुफिया एजेंसी है. इसके एजेंट्स मुकदमा चलाए जाने को लेकर कानूनी तौर पर इम्यून हैं.

USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के जॉर्जिया का है. यहां के एक परिवार के घर पर यह रेड 18 अक्टूबर 2017 को हुई थी. रेड उस समय हुई जब कर्ट्रिनिया मार्टिन, उनके सात साल के बेटे गेब और उनके मंगेतर हिलार्ड क्लिएट सो रहे थे. नकाबपोश अधिकारी अंदर घुसे, फ्लैश ग्रेनेड जलाए और बंदूक की नोक पर आधे नग्न मार्टिन को उनके कमरे के बाहर निकाला.

आरोप है कि उनकी मंगेतर क्लिएट को फर्श पर घसीटा गया और हथकड़ी लगाई गई. वहीं, सात साल का गेब अपनी चादर के नीचे छिपा हुआ था और गहरे सदमे में था. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि FBI एजेंट्स की गलती पकड़ में आ गई. एक एजेंट ने क्लिएट से उनका एड्रेस पूछा. 

एड्रेस वह नहीं था जहां FBI एजेंट्स को रेड करनी थी. कुछ देर बाद एजेंट बस बाहर चले गए. सही एड्रेस पर पहुंचकर अपना काम किया. काम पूरा होने के बाद एक एजेंट मार्टिन फैमिली के पास माफी मांगने के लिए वापस आया. लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था.

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल