किसान नेता डल्लेवाल ने 131 दिन बात खत्म किया अनशन, MSP पर आंदोलन को लेकर क्या फैसला हुआ?

 पंजाब के मशहूर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार, 6 अप्रैल 2025 को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी. उन्होंने यह फैसला किसान मोर्चे के साथियों और किसान नेताओं के लगातार अनुरोध पर किया. आमरण अनशन के 131 दिन बाद डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अनशन का खात्मा है, आंदोलन अभी जारी रहेगा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डल्लेवाल ने यह एलान फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में हुई एक बड़ी 'किसान महापंचायत' में किया. उन्होंने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर सरकार की कार्रवाई की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार का किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार करना और फिर मोर्चे को जबरन हटाना, यह बहुत ही निंदनीय और कायराना काम है.

दल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयुक्त मंच के सीनियर नेता हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,

हमने तय किया था जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक अनशन करेंगे. लेकिन मोर्चे में ऐसी घटना घटने के बाद सभी किसानों ने मोर्चे के लीडर्स ने लगातार कहा कि अब अनशन छोड़ना चाहिए. दूसरे राज्य जैसे तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के किसानों ने कहा कि हम बड़ी पंचायत करना चाहते हैं, जहां आपका आना बहुत जरूरी है. इसलिए आप अनशन छोड़े.

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल