वक्फ बिल का समर्थन करने पर 5 नेताओं ने JDU छोड़ी, RLD के बड़े नेता ने भी पकड़ा दिया इस्तीफा

 वक्फ बिल (Waqf Bill) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टियों में मतभेद देखने को मिल रहा है. नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच सीनियर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. वहीं, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है. उन्होंने वक्फ बिल को लेकर पार्टी के समर्थन पर नाराज़गी जताई है.

वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) अब कानून बनने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों जगहों से इसे मंजूरी मिल गई है. अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उनकी मंजूरी के बाद ये बिल क़ानून बन जाएगा.

इस बीच, JDU के एक वर्ग में वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन को लेकर असंतोष दिख रहा है. आगामी बिहार चुनावों से पहले NDA की सहयोगी JDU में इस्तीफ़ों का दौर शुरू हो गया है. सबसे ताज़ा इस्तीफ़ा पार्टी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष तबरेज हसन ने दिया है. 

तबरेज़ हसन ने 4 अप्रैल को JDU प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफ़ा भेजा. अपने इस्तीफ़े में उन्होंने कहा कि बिल के लिए पार्टी के समर्थन ने मुसलमानों का भरोसा तोड़ा है, जो मानते हैं कि ये पार्टी ‘धर्मनिरपेक्ष मूल्यों’ के लिए खड़ी है. तबरेज़ ने आगे लिखा,

Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल