नशे में धुत प्रधानाध्यापक को पुलिस ने स्कूल से किया गिरफ्तार, बेंच-डेस्क और चावल बेचने का आरोप

 शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। सूचना ग्रामीणों ने दी थी।

मोतिहारी में शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर कुंडवा पुलिस ने विद्यालय परिसर पहुंच कर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। नशेबाज प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के शिक्षकों से दारु पीकर बच्चों की फर्जी उपस्थिति बनाने के दबाव बना रहा था। साथ ही बकझक और गाली गलौज कर रहा था।

दारुबाज प्रधानाध्यापक ढाका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू के रामस्वार्थ प्रसाद बताए जा रहे हैं। जटवलिया पंचायत के सरपंच खरुही बारा फरीद निवासी मोहम्मद एकरामुल हक ने बताया कि इसके पहले भी उक्त प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन का चावल और बेंच-डेस्क बेचने का आरोप है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के यहां शिकायत कर चुके हैं।

साथ ही पिछले 21 अप्रैल को विद्यालय के विधि व्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी की थी। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दुरभाष पर दिया था। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया, शराब पीने की जांच सही पाई गई है। मामले में कांड दर्ज कर गिरफ्तार प्रधानाध्यापक को उत्पाद न्यायालय मोतिहारी भेजा जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल