बिहार, बंगाल, झारखंड से आए मजदूरों का शुरू हुआ सत्यापन

 पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रशासन ने अवैध घुसपैठियों के ऊपर सख्ती करना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर जिले में भी घुसपैठियों की खोजबीन के लिए निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में कार्यरत कंपनियों में काम कर रहे श्रमिकों का पुलिस ने सत्यापन किया।

ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा सी में काम कर रहे बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन शुरू किया गया है।

इसका उद्देश्य यह यह पता लगाना था कि कि कहीं यहां अवैध पाकिस्तानी, बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठी तो नहीं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ओबरा सी परियोजना में कुल 32 कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें अन्य प्रदेशों के 560 मजदूर हैं।

इसमें झारखंड के 150, बिहार के 40, पश्चिम बंगाल के आठ श्रमिक शामिल हैं। बताया कि बुधवार को करीब 150 लोगों का सत्यापन किया गया है। जल्द सभी का सत्यापन कर लिया जाएगा।

सभी के आधार कार्ड की भी जांच कराई जा रही है। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, कई घायल