वक्फ कानून जो नहीं मानेगा, वो राजद्रोही, जाएगा जेल... ', बिहार के डिप्टी CM ने खुली चेतावनी दे दी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने वक्फ बिल का विरोध करने वालों को 'राजद्रोही' बताया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग वक्फ संशोधन कानून का पालन न करने की धमकी दे रहे हैं, उन्हें जेल जाना होगा. इधर BJP की सहयोगी पार्टी JDU में वक्फ बिल (Waqf Bill) को लेकर अंदरूनी कलह सामने आई है. कई नेताओं ने विरोध स्वरूप पार्टी को छोड़ दिया है और कई नेता इस पर नाराज़ नज़र आ रहे हैं.
Bihar के Deputy CM क्या बोले?
वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उनकी मंजूरी के बाद ये बिल क़ानून बन जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते कहा ये पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान है. ये नरेंद्र मोदी सरकार है. जो क़ानून नहीं मानेगा, संविधान की किताब लेकर चलेगा, विधेयक संसद में पास होने पर भी उसे स्वीकार नहीं करेगा, वो राजद्रोही है. ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल में डालना चाहिए.
Comments
Post a Comment