कब्र पर कर रहे थे सेक्स; ऐतिहासिक कब्रिस्तान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया जोड़ा
घटना अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की है. हाईवे पेट्रोल पुलिस ने जब इस जोड़े को हिरासत में लिया तो दोनों आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. कपल का मानना था कि कब्रिस्तान में रिलेशनशिप बनाना बेहद रोमांटिक है.
फ्लोरिडा के बुशनेल स्थित एक ऐतिहासिक कब्रिस्तान में एक जोड़ा उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह एक कब्र पर शारीरिक संबंध बना रहा था. यह घटना वाइल्ड काउ प्रेयरी कब्रिस्तान में घटी, जो 1850 के दशक की पुरानी कब्रों के लिए जाना जाता है और जिसे 2021 में 'नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टोरिक प्लेसेज़' में शामिल किया गया था
.फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय जोसेफ ल्यूक ब्राउन और 46 वर्षीय स्टेफ़नी के वेगमैन, दोनों वेबस्टर के निवासी हैं, को कब्र संख्या 43 पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. NYpost की रिपोर्ट के मुताबबिक जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों ने वेगमैन की Nissan कार कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर खड़ी की थी, जिसकी खिड़कियाँ खुली थीं और वाहन में कोई भी मौजूद नहीं था.
पुलिस अधिकारी ने जब कार को संदिग्ध स्थिति में देखा, तो उन्होंने कब्रिस्तान के अंदर जांच की और जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में पाया. इसके बाद अधिकारी ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंध को रोक दिया.
कपल के पास से ड्रग्स बरामद
कार की तलाशी लेने पर, पुलिस को उसमें मेथामफेटामिन (meth), ज़ैनैक्स (Xanax) और ऑक्सिकोडोन (Oxycodone) जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिले. वेगमैन को मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार कर काउंटी जेल में भेजा गया, जबकि ब्राउन को पैर में पहले से मौजूद चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया
Comments
Post a Comment