सड़क पर बेसहारा मिली बुजुर्ग महिला, थानाध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल
- Get link
- X
- Other Apps
काराकाट के गोड़ारी में दिखी इंसानियत की मिसाल, परिजनों का पता नहीं चलने पर वृद्धाश्रम भेजने की पहल
गोड़ारी/काराकाट। काराकाट के गोड़ारी से इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरी हुई अवस्था में मिलीं। इसी दौरान काराकाट थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोड़ारी पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।
बताया जाता है कि महिला के परिजनों की पहचान और उनके परिवार का पता लगाने के लिए लगातार दो दिनों तक प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला की बेहतर देखभाल और समुचित इलाज को देखते हुए उन्हें वृद्धाश्रम भेजने की पहल की गई।
इस कार्य में समाजसेवी श्री कुंदन पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। महिला को पहले मानसिक अस्पताल, कोईलवर सह वृद्धाश्रम ले जाया गया। इसके बाद आवश्यक जांच और बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया।
पूरे मामले में काराकाट थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं समाजसेवी श्री कुंदन पासवान की संवेदनशील पहल और सहयोग की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि विपरीत परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद का सहारा बनना ही सच्ची इंसानियत है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment