सीएम नीतीश ने दिनारा को दी सौगात, भलुनी भवानी में बनेगा ईको पार्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के प्रसिद्ध अतिप्राचित भलुनी भवानी धाम में इको पार्क का सौगात दिए है। भलुनी धाम में रोहतास वन विभाग द्वारा 1489.33 लाख रुपये की लागत से इको पार्क का निर्माण किया जायेगा। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान किया गया। यह पार्क इको सिस्टम कंजर्वेशन के साथ-साथ एजुकेशनल भी होगा। पार्क में लोगों के लिए सभी उचित सुविधाएं रहेंगी ताकि लोग इस ईको पार्क का आनंद भी ले सके। इसके अलावा पार्क में बैंबू वॉच टावर भी बनाया जायेगा। पार्क में हाइटेक नर्सरी भी बनेगी। जिसमें सभी प्रकार के फूल और पौधे तैयार होंगे। दो वाटर बॉडी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
बता दें कि दिनारा प्रखंड मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर पूरब स्थित यक्षिणी भवानी धाम अति प्राचीन व प्रसिद्ध शक्तिपीठ हैं। इसे भलुनी भवानी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। मंदिर के आसपास में वन के अवशेष आज भी मौजूद है।
Comments
Post a Comment